JLR फ्रीलैंडर-2 लॉन्च, कीमत 43.92 लाख रुपए--JLR Freelander 2 launched; priced up to Rs 43.92 lakh

JLR फ्रीलैंडर-2 लॉन्च, कीमत 43.92 लाख रुपए

JLR फ्रीलैंडर-2 लॉन्च, कीमत 43.92 लाख रुपएनई दिल्ली : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने आज लैंड रोवर फ्रीलैंडर- 2 का नया संस्करण यहां पेश किया। स्थानीय रूप से तैयार इस गाड़ी की मुंबई के बाजार में कीमत 43.92 लाख रुपये है।

कंपनी के बयान के अनुसार फ्रीलैंडर-2 दो संस्करणों में उपलब्ध है। जहां 2.2 लीटर डीजल टीडी4 एसई की कीमत मुंबई में 38.67 लाख रुपये है वहीं 2.2 लीटर डीजल एसडी4 एचएसई की कीमत 43.92 लाख रुपये है। नये वाहन के बारे में जगुआर लैंड रोवर इंडिया के उपाध्यक्ष रोहित सूरी ने कहा, ‘‘फ्रीलैंडर 2 भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय हुई है तथा नया माडल इसे और बेहतर बनाता है..।’’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 13, 2013, 18:44

comments powered by Disqus