RIL की शेयर पुनखर्रीद 1 फरवरी से - Zee News हिंदी

RIL की शेयर पुनखर्रीद 1 फरवरी से

नई दिल्ली : देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 10,440 करोड़ रुपये की शेयर पुनखर्रीद पेशकश एक फरवरी को खुलकर 19 जनवरी, 2013 को बंद होगी।

 
एक सार्वजनिक घोषणा में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि शेयरों को वापस खरीदने की यह संभवत: भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी पेशकश होगी। यह पेशकश एक फरवरी, 2012 से शुरू होकर 19 जनवरी, 2013 तक चलेगी। यानी की कंपनी के निदेशक मंडल की अनुमति दिए जाने की तारीख से 12 माह तक यह पेशकश चलेगी।

 
रिलायंस इंडस्ट्रीज खुले बाजार से 12 करोड़ इक्विटी शेयर अधिकतम 870 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर खरीदेगी। वर्ष 2005 के बाद यह कंपनी की पहली शेयर पुनखर्रीद योजना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा है, ‘इस पुनखर्रीद से शेयरधारकांे के लिए मूल्यांकन बढ़ेगा। इससे प्रति शेयर आमदनी तथा लगाई गई पूंजी पर प्रतिफल बढ़ेगा।’

 

बयान में कहा गया कि इस पुनखर्रीद से शेयरधारकों का पैसा लौटाने के लिए कर दक्ष तंत्र उपलब्ध होगा और कंपनी में बने रहने वाले शेयरधारकों का मूल्यांकन बढ़ेगा। पुनखर्रीद पेशकश के लिए सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स तथा डीएसपी मेरिल लिंच को प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

 
विश्लेषकों का कहना है कि इस पुनखर्रीद पेशकश से कंपनी के शेयर का ‘गौरव’ वापस लौटाने में मदद मिलेगी। पिछले एक साल में रिलायंस के शेयर में करीब 35 फीसद की गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स 24 फीसद लुढ़का है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 16:52

comments powered by Disqus