Last Updated: Friday, January 6, 2012, 11:14
मुंबई : उद्योगपति अनिल अंबानी और उनके एडीएजी समूह के खिलाफ मुंबई में विभिन्न स्थानों पर अपमानजनक स्टीकर लगाए गए हैं। पुलिस ने आज यहा जानकारी दी। इसके बाद अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) ने कल कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि इन स्टीकरों पर अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। साथ ही इन पर कंपनी का लोगो भी लगा है। बांद्रा में कई स्थानांे पर ऐसे स्टीकर लगे हैं।
खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मंगेश पोते ने बताया कि इन स्टीकरों पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा है। एडीएजी के एक प्रबंधक स्तर के अधिकारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, January 6, 2012, 18:44