आरआईएल नोटिस के जवाब पर मांगा समय - Zee News हिंदी

आरआईएल नोटिस के जवाब पर मांगा समय

 

नई दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्रालय ने केजी-डी6 परियोजना में गैस उत्पादन में गिरावट के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव को ‘पंच निर्णय’ में ले जाने के रिलायंस इंडस्ट्रीज के नोटिस नोटिस के जवाब के लिए एक महीने से अधिक की मोहलत चाही है। मंत्रालय को नोटिस का जवाब 24 दिसंबर तक जवाब देना था पर अब वह 31 जनवरी तक का समय चाहती है।

 

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने आरआईएल के नोटिस का जवाब देने के लिए बुधवार को 31 जनवरी तक का वक्त मांगा। आरआईएल ने 24 नवंबर के यह नोटिस दिया है। इसमें मंत्रालय की कार्रवाई की पहल को अनुबंध के प्रावधानों के खिलाफ बताया है। मंत्रालय ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को आवंटित केजी-डी6 परियोजना में कंपनी द्वारा गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए किए गए कुछ खर्चों को नामंजूर करने का कदम उठाया है।

 

कंपनी ने सरकार से पंच तय करने के नोटिस का एक माह में जवाब मांगा था। पंच निर्णय व्यवस्था में आरआईएल और सरकार अपनी ओर से एक-एक पंच तय कर सकते हैं। तीसरा पंच दोनों मध्यस्थों द्वारा तय किया जाएगा।

 

मंत्रालय समय पर जवाब नहीं देता है तो आरआईएल ही पंच तय कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय नोटिस और पंचों की नियुक्ति के बारे में कानून मंत्रालय से परामर्श करना चाहता है। इसीलिए समय सीमा में विस्तार की मांग की है।

(एजेंसी)

First Published: Friday, December 23, 2011, 17:21

comments powered by Disqus