आर्थिक उपायों से सरकारी खर्च कम होंगे: चिदंबरम

आर्थिक उपायों से सरकारी खर्च कम होंगे: चिदंबरम

आर्थिक उपायों से सरकारी खर्च कम होंगे: चिदंबरमनई दिल्ली : वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि परिव्यय को युक्तिसंगत बनाने के लिए किए गए आर्थिक उपायों के कारण सरकारी खर्च कम होने और युक्तिसंगत होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य चीजों के अलावा सख्त मौद्रिक नीति के चलते भी आर्थिक विकास पर असर पड़ रहा है।

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र ने व्यय को युक्तिसंगत बनाने और उपलब्ध संसाधनों का महत्तम उपयोग जैसे आर्थिक उपायों को लागू किया है, जिसका उद्देश्य व्यापक आर्थिक वातावरण में सुधार लाना है। वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास केन्द्रीय सब्सिडी पर व्यय को सीमित करने का भी है।

सितंबर 2012 तक परिव्यय और प्राप्तियों का अंतर यानी राजकोषीय घाटा 3.37 लाख करोड़ रुपये है जो 2012.13 के पूरे वर्ष के लिए तय किये गये लक्ष्य का 65.6 प्रतिशत है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 22, 2012, 21:10

comments powered by Disqus