आर्थिक वृद्धि को गति देंगे भारत और चीन : चिदंबरम

आर्थिक वृद्धि को गति देंगे भारत और चीन : चिदंबरम

आर्थिक वृद्धि को गति देंगे भारत और चीन : चिदंबरमबोस्टन (अमेरिका) : वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था को आने वाले वर्षों में भारत औेर चीन से गति प्राप्त होगी। भारत में 2013-14 के दौरान आर्थिक वृद्धि 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

चिदंबरम ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगे भी चीन और भारत विश्व की आर्थिक वृद्धि को लगातार गति देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2013 से 2014 के बीच भारत की वृद्धि 6.1 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत और चीन की वृद्धि 8-8.5 प्रतिशत रहने की संभावना है। चिदंबरम का व्याख्यान ‘पूर्व के उदय का विश्व अर्थव्यवस्था के लिए निहितार्थ’ विषय पर आधारित था।

वित्तमंत्री विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पूरब के देशों के बीच संसाधनों और बाजारों के लिए होड़ में ‘तनाव की संभावना’ है। उन्होंने कहा, ‘हाल के महीनों में हमने द्वीपों, जल के नीचे के संसाधनों या खुद जल के लिए विवाद के स्वर सुनायी दिए हैं। हमें इन तनावों को कम करने के लिए मिल कर चलना होगा ताकि संकुचित स्वाथरें से उपर उठकर व्यापार, निवेश और परस्परिक लाभ को प्रोत्साहित किया जा सके।’

चिदंबरम ने कहा कि हाल के वर्षों की आर्थिक नरमी ने दुनिया को समायोजन के लिए मजबूर कर दिया है। इसमें औद्योगिक देशों को इस समय अधिक बचत करने तथा उभरते विकासशील देशों को अधिक खर्च करने की जरूरत है। इससे विकसित देशों पर कर्ज का भार कम होगा तथा विकसित देश विश्व अर्थव्यवस्था में मांग को समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि संभवत: चीन को उपभोग खर्च बढ़ाने और भारत को निवेश खर्च बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की निवेश गाथा की बड़ी चर्चा हो चुकी है। भारत की कहानी अब शुरू हो रही है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 17, 2013, 15:06

comments powered by Disqus