ऐसोचैम के नए अध्यक्ष बने राणा कपूर

ऐसोचैम के नए अध्यक्ष बने राणा कपूर

ऐसोचैम के नए अध्यक्ष बने राणा कपूर नई दिल्ली : येस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी राणा कपूर वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोसियेटिड चैंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (एसोचैम) के नए अध्यक्ष बने हैं।

उन्होंने एसाचैम की कल संपन्न 92वीं सालाना आम बैठक के बाद उद्योग मंडल के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। न्यूजर्सी के रजर्स विश्वविद्यालय के पूर्वछात्र रहे कपूर ने राजकुमार धूत का स्थान लिया जिनका एसोचैम अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया। धूत वीडियोकान समूह के प्रबंध निदेशक हैं।

एसाचैम अध्यक्ष के रूप में, 56 वर्षीय कपूर सतत वृद्धि के पांच सूत्री एजेंडे को आगे बढ़ायेंगे। इसमें आर्थिक सुरक्षा, आजीविका सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा शामिल है।

राणा कपूर के अलावा एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के उपाध्यक्ष सुनील कनोरिया एसोचैम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 20, 2013, 20:29

comments powered by Disqus