कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश होगा भारत

कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश होगा भारत

नई दिल्ली : भारत में अगले दशक में कपास उत्पादन में अच्छी वृद्धि होगी और 2022 तक वह इस मामले में दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक चीन को पीछे छोड़ देगा।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) तथा खाद्य एवं कृषि संगठन (ओईसीडी) ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘चीन का कपास उत्पादन जहां 17 प्रतिशत घट सकता है वहीं भारत में उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इस आधार पर भारत दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश बन सकता है।’
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2012-13 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) में कपास उत्पादन 338 लाख गांठ (170 किलो का एक गांठ) रहा।

ओईसीडी-एफएओ कृषि परिदृश्य 2013-2022 में कहा है कि भारत में कपास की खपत किसी भी अन्य देश के मुकाबले तेजी से बढ़ने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 7, 2013, 13:05

comments powered by Disqus