केंद्र का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 10 फीसदी DA बढ़ा

केंद्र का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 10 फीसदी DA बढ़ा

केंद्र का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 10 फीसदी DA बढ़ाज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : केंद्र सरकार ने त्‍योहारी सीजन और आगामी चुनाव को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता (डीए) बढ़ाकर तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए दस फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया है।
डीए को 80 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी कर दिया गया है।

कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 10 फीसदी बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर अब 90 प्रतिशत हो जाएगा। इससे पहले यह 80 प्रतिशत था।

सूत्रों के अनुसार, डीए को बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने से सरकार पर 10,879 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सालाना बोझ पडेगा। 2013-14 में इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर 6297 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। महंगाई भत्ते में दो अंकीय वृद्धि करीब तीन साल बाद होगी। इससे पहले सितंबर, 2010 में सरकार ने महंगाई भत्ते में 10 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी, जो 1 जुलाई, 2010 से प्रभावी हुई थी। अप्रैल, 2013 में महंगाई भत्ता 72 से बढाकर 80 प्रतिशत किया गया था। यह वृद्धि इस साल 1 जनवरी से प्रभावी हुई।

First Published: Friday, September 20, 2013, 11:29

comments powered by Disqus