खाद्यान्न उत्पादन का बनेगा नया रिकार्ड ! - Zee News हिंदी

खाद्यान्न उत्पादन का बनेगा नया रिकार्ड !

नई दिल्ली : पिछले साल के कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए देश का कृषि क्षेत्र इस बार खाद्यान्न उत्पादन में एक नया कीर्तिमान बना सकता है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार 2011-12 के फसल वर्ष में उत्पादन 25 करोड़ 4.2 लाख टन होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि इस बार पूर्वी क्षेत्र, विशेषकर बिहार और झारखंड का इसमें अच्छा योगदान होगा।

 

पिछले साल भारत में 24 करोड़ 47.8 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था जो एक रिकार्ड है। कृषि सचिव पी.के. बसु ने संवाददाताओं से कहा, इस बार केवल पूर्वी क्षेत्र में ही 1.2 से 1.3 करोड़ टन अतिरिक्त चावल का उत्पादन हुआ है। इससे इस वर्ष कुल खाद्यान्न उत्पादन 25 करोड़ 4.2 लाख टन तक जा सकता है।

 

उन्होंने दूसरा अग्रिम फसल अनुमान जारी करते हुए कहा कि 2011-12 (जुलाई से जून) में चावल और गेहूं दोनों के उत्पादन में नया रिकार्ड कायम हो सकता है। इस वर्ष चावल और गेहूं का उत्पान क्रमश: आठ करोड़ 83.1 लाख टन और 10 करोड़ 27.5 लाख टन रहने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 3, 2012, 17:10

comments powered by Disqus