Last Updated: Friday, December 21, 2012, 14:25
मुंबई : हिंदुजा समूह की कंपनी गल्फ ऑयल ने आज कहा कि उसने जरूरी नियामकीय मंजूरियां लेने के बाद अमेरिका स्थित ह्यूटन इंटरनेशनल का 1.045 अरब डालर (5,747 करोड़ रुपये से अधिक) में अधिग्रहण पूरा कर लिया है। विशेष किस्म के रसायन बनाने वाली इस कंपनी के अधिग्रहण से गल्फ ऑयल दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी ल्यूब्रिकेंट कंपनी बन जाएगी।
दस देशों में ह्यूटन के 12 विनिर्माण संयंत्र हैं और यह 75 से अधिक देशों में अपने उत्पाद बेचती है। सितंबर, 2012 को समाप्त हुए 12 महीने में इस कंपनी ने 85.8 करोड़ डालर की बिक्री की और 13.2 करोड़ डालर का परिचालन मुनाफा कमाया। गल्फ ऑयल के चेयरमैन संजय जी. हिंदुजा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि हम भारी प्रतिस्पर्धा के बीच ह्यूटन का अधिग्रहण करने में सफल रहे। आने वाले दिनों में हम ह्यूटन को और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करेंगे।’ (एजेंसी)
First Published: Friday, December 21, 2012, 14:25