Last Updated: Friday, November 11, 2011, 12:22
न्यूयार्क : दुनिया की प्रमुख इंटरनेट कंपनी गूगल ने कारोबार शुरू करने वाली दो नयी कंपनियों एपच्योर और कतांगो का अधिग्रहण किया है। हालांकि कंपनी ने अधिग्रहण के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।
इस अधिग्रहण से गूगल का इस्तेमाल करने वाले लोगों को बेहतर ब्राउजर और सोशल नेटवर्किग सेवाओं का अनुभव मिलेगा। चार साल पुरानी कंपनी एपच्योर मुख्य रूप से पेज सर्च प्रौद्योगिकी के तहत तत्काल सूचनाओं तक एक्सेस की सुविधा उपलब्ध कराती है। दूसरी ओर कतांगो का गठन लगभग एक साल पहले हुआ था।
(एजेंसी)
First Published: Friday, November 11, 2011, 17:52