ग्लोबल मीडिया का बड़ा खुलासा, टैक्स चोरी में 612 भारतीय भी

ग्लोबल मीडिया का बड़ा खुलासा, टैक्स चोरी में 612 भारतीय भी

ग्लोबल मीडिया का बड़ा खुलासा, टैक्स चोरी में 612 भारतीय भीवाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय खोजी पत्रकारों के समूह (आईसीआईजे) ने टैक्स चोरी का सनसनी खेज खुलासा किया है जिसमें विदेशी कंपनियों सहित कई भारतीय औद्योगिक घराने भी शामिल हैं। खुलासे में पता चला है कि भारत सहित 170 से ज्यादा देशों में एक लाख 20 हजार ट्रस्ट और कंपनियां हैं जो टैक्स चोरी में संलिप्त हैं।

औद्योगिक घराने, उद्योगपतियों सहित राजनीति से जुड़े लोगों ने टैक्स से बचने के लिए ब्रिटिश विर्जिन आइलैंडस, कुक आइलैंडस, समोआ जैसी जगहों पर निवेश कर रखा है। अंतरराष्ट्रीय खोजी पत्रकारों के समूह (आईसीआईजे) की ओर से जारी सूची में दो सांसदों सहित 612 भारतीयों के नाम शामिल हैं। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, दो सांसदों कांग्रेस के लोकसभा सांसद विवकेानंद गद्दाम और राज्यसभा सांसद विजय माल्या के अलावा जिन उद्योगपतियों के नाम सूची में हैं वे हैं रविकांत रुईया,समीर मोदी, चेतन बर्मन, अभय कुमार ओसवाल, राहुल मम्मेन मपिल्ले, तेजा राजू, सौरभ मित्तल और विनोद दोषी।

इस सूची में उन उद्योगपतियों के भी नाम हैं जिनका इनकम टैक्स विभाग और सीबीआई से पाला पड़ चुका है। भारतीय उद्योगपतियों ने विदेशों में निवेश आरबीआई और फेमा कानून का उल्लंघन कर किया है। आईसीआईजे ने इन लेन-देन को 25 लाख खुफिया फाइल्स में सम्मलित कर रखा है। ये खुफिया जानकारी वर्ष 2010 में विकिलीक्स की ओर से अमरीकी विदेश विभाग की इंटरनेट पर डाली गई जानकारियों से 160 गुना बड़ी है।

अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित आईसीआईजे स्वतंत्र पत्रकारों का समूह है जो सीमा पार जांच पर मिलकर काम करते हैं। इस जांच के लिए एक भारतीय अंग्रेजी अखबार सहित समूह ने दुनिया के 38 मीडिया समूह से मदद ली है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 4, 2013, 12:52

comments powered by Disqus