चीन को 2018 तक 100 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखे भारत : फियो

चीन को 2018 तक 100 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखे भारत : फियो

नई दिल्ली : वैश्विक व्यापार में भारत के लिए मौजूद व्यापक संभावनाओं को देखते हुए देश को 2018 तक चीन को 100 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य रखना चाहिए। यह बात निर्यातकों के निकाय फियो ने आज कही। वर्ष 2011-12 में भारत ने चीन को 18 अरब डॉलर का निर्यात किया था। फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष रफीक अहमद ने एक बयान में कहा, हमने 2018 तक चीन को 100 अरब डालर का निर्यात करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, इसके लिए सालाना करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि दर की जरूरत होगी। यह चुनौतीपूर्ण है, लेकिन देश की संभावनाओं को देखते हुए इसे हासिल किया जा सकता है। सरकार चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर चिंतित है। वर्ष 2011 में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 40 अरब डालर का स्तर छू गया। यहां चाइना इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट फेयर (कैंटन) के उद्घाटन समारोह में अहमद ने कहा कि इस तरह के मेलों में भागीदारी से कंपनियों को आवश्यक माहौल मिलेगा और चीन को भारत का निर्यात बढ़ेगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 14:37

comments powered by Disqus