चीन-स्विट्जरलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता

चीन-स्विट्जरलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता

बीजिंग : चीन और स्विट्जरलैंड ने आज यहां मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किये। यूरोप में किसी देश के साथ यह बीजिंग का इस तरह का पहला समझौता है। यूरोपीय संघ (ईयू) और एशियाई क्षेत्र की प्रमुख अर्थव्यवस्था के बीच व्यापार को लेकर खींचतान के बीच चीन और यूरोपीय देश के बीच यह समझौता हुआ।

चीन के वाणिज्य मंत्री गाओ हुशेंग और स्विस के आर्थिक मंत्री जोहन्न श्निीदर अम्मान ने यहां वाणिज्य मंत्रालय में अधिकारियों और संवाददाताओं के समक्ष मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। दोनों देशों के बीच 2012 में 26.3 अरब डालर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। ताजा समझौते से इसमें वृद्धि होगी।

चीन ने इससे पहले एक अन्य यूरोपीय देश ‘आइसलैंड’ के साथ एफटीए किया था। लेकिन आज का समझौता यूरोप की मुख्यभूमि पर बसे देश के साथ हुआ है। विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2012 में स्विटजरलैंड दुनिया की 19वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है जबकि चीन दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। स्टिजरलैंड का चीन के साथ व्यापार में भारी 22.8 अरब डालर का अधिशेष रहा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 6, 2013, 18:15

comments powered by Disqus