Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 19:31

नई दिल्ली : टाटा संस के डिप्टी चैयरमेन सायरस पी मिस्त्री को टाटा मोटर्स के बोर्ड में निदेशक के रूप में शामिल किया गया है। कंपनी के आज जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है।
मिस्त्री इसी साल के अंत में रतन टाटा की जगह चैयरमेन बनने वाले वाले हैं। मिस्त्री 2006 से ही टाटा संस में निदेशक थे।
उन्हें नवंबर 2011 में टाटा संस का डिप्टी चैयरमेन बनाया गया। लंदन के इंपीरियल कालेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले मिस्त्री टाटा इंडस्ट्रीज लि. टाटा स्टील, टाटा पावर और टाटा समूह की कई अन्य कंपनियों के निदेशक मंडल में हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 29, 2012, 19:31