Last Updated: Monday, November 5, 2012, 23:22
नई दिल्ली : ऐसा समझा जाता है कि ओड़िशा सरकार ने टाटा स्टील पर 6,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना निजी इस्तेमाल के लिए कंपनी को आवंटित खानों में अवैध तथा जरूरत से अधिक खनन के लिए लगाया गया है।
सूत्रों ने कहा कि जोडा खनन क्षेत्र के खान मामलों के उप निदेशक ने इस्पात बनाने वाली कंपनी पर जुर्माना लगाया है। इसके अलवा लौह अयस्क कंपनियों पर भी अवैध खनन तथा जरूरत से अधिक खनन के लिए जुर्माना लगाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक टाटा स्टील पर 6,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
हालांकि इस बारे में कंपनी की तरफ से फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
टाटा स्टील के एक अधिकारी ने अवैध खनन की बात से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने 2-3 नोटिस मिलने की बात स्वीकार की है। अधिक से अधिक जरूरत से ज्यादा खनन का आरोप कंपनी पर लग सकता है। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 5, 2012, 23:22