Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 17:01
मुंबई : होंडा कार्स इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को ब्रिओ कार का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने 390 ब्रिओ कार की पहली खेप आज दक्षिण अफ्रीका भेजी। कंपनी की निर्यात बढ़ाने के लिए अफ्रीका के अन्य देशों की बाजारों पर नजर है।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक बिना डिक्की वाली (हैचबैक) 1600 ब्रिओ कार के निर्यात की योजना बनायी है। कंपनी ने 390 ब्रिओ कार की पहली खेप आज दक्षिण अफ्रीका भेजी। यह पहला मॉडल है जिसे यहां से दक्षिण अफ्रीका निर्यात किया गया है।
होंडा कार्स इंडिया (एचसीआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनेश्वर सेन ने कहा, ‘हम दक्षिण अफ्रीका को ब्रिओ का निर्यात कर रहे हैं। इसके अलावा हम तंजानिया, केन्या, मारीशस तथा सेशल्स जैसे देशों (दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय) को निर्यात करने पर गौर कर रहे हैं।’ यह पूछे जाने पर इन बाजारों में कितना निर्यात करने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मार्च के अंत तक हमने 1,600 कार निर्यात का लक्ष्य रखा है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 25, 2012, 17:01