Last Updated: Friday, November 16, 2012, 23:29

मुंबई : एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह मुंबई-दिल्ली-मुंबई क्षेत्र में हर घंटे उड़ानों का परिचालन करेगी।
एयर इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार,‘एयरलाइंस मुंबई तथा दिल्ली के बीच उड़ानों का परिचालन हर घंटे होगा। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुबह छह बजे से रात 11 बजे हर घंटे उड़ान पकड़ने का विकल्प होगा।’
देश में कुल हवाई यातायात में दिल्ली तथा मुंबई हवाई अड्डों की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत है। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 16, 2012, 23:29