Last Updated: Sunday, June 2, 2013, 21:12
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑनलाइन सबसे अधिक खरीददारी स्मार्टफोन की होती है। ऑनलाइन बिक्री पोर्टल ईबे इंडिया ने 31 मार्च को समाप्त पहली तिमाही में अपने यहां उपकरणों की खरीद के विश्लेषण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईबे इंडिया पर दिल्ली में सबसे अधिक 47 प्रतिशत खरीदारी इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की होती है। इसमें भी सबसे अधिक स्मार्टफोन खरीदे जाते हैं। इस लिहाज से तीन प्रमुख ब्रांडों में क्रमश: सैमसंग, सोनी और ब्लैकबेरी है। रपट के अनुसार स्मार्टफोन व टैबलेट की ब्रिकी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी ने अपने पोर्टल पर ब्रिकी के आधार पर सैमसंग को सबसे लोकप्रिय ब्रांड आंका है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, June 2, 2013, 21:12