Last Updated: Thursday, March 8, 2012, 05:22
न्यूयॉर्क : अनिल और मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी, नारायणमूर्ति, बिल गेट्स और वारेन बुफे जैसे धनी व्यक्तियों के नामों वाली दुनिया के अरबपतियों की सूची में प्रत्येक 100 नाम में औसतन चार नाम भारतीयों के हैं। यह जानकारी एक अरब डालर (करीब 50 अरब रुपए) से अधिक की सम्पत्ति के मालिकों की एक ताजा सूची से मिलती है जिसे व्यावसायिक पत्रिका फोर्ब्स द्वारा हर वर्ष प्रकाशित किया जाता है।
फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में 1,226 हस्तियां हैं। इनमें 48 नाम भारतीय हैं जिनकी सम्मिलित सम्पत्ति 194.6 अरब डालर है। इसके अलावा नौ नाम भारतीय मूल के लोगों के हैं जो अब विदेशों में बस गए हैं। दूरसंचार का कारोबार करने वाले मैक्सिको के उद्यमी कालरेस स्लिम का नाम सूची में सबसे ऊपर है। उनकी सम्पत्ति 69 अरब अमेरिकी डालर के बराबार आंकी गयी है। स्लिम के बाद माइक्रोसाफ्ट के प्रवर्तक गेट्स (61 अरब डालर) और बुफे (44 अरब डालर) का स्थान है।
भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 22.3 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ सूची में 19वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी की सम्मत्ति एक साल पहले की तुलना में 4.7 अरब डालर कम हो गयी है पर वह सबसे अमीर भारतीय हैं। कृष्णा गोदावरी थाले की रिलायंस गैस परियोजना का उत्पादन घट रहा है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, March 9, 2012, 09:10