दुबई का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बना भारत-Dubai is India`s largest trading partner

दुबई का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार बना भारत

दुबई: दुबई के मुख्य व्यापार भागीदारों में भारत शीर्ष देश के तौर पर उभरा है। इस साल पहले दस महीने के दौरान 34.5 अरब डालर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ।

दुबई सीमाशुल्क में एडमिनिशट्रेशन ऑफ स्ट्रैटजी एंड कारपोरेट एक्सलेंस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत के बाद इस सूची में चीन का स्थान आता है। आलोच्य अवधि के दौरान दुबई और चीन के बीच 25.5 अरब डालर का व्यापार हुआ। इसके अलावा अमेरिका, स्विटजरलैंड और तुर्की को भी शीर्ष पांच व्यापार भागीदारों की सूची में शामिल किया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी वाम ने दुबई सीमाशुल्क महानिदेशक अहमद बुटी अहमद के हवाले से कहा कि विश्व के साथ दुबई के बढ़ते व्यापार से पता चलता है कि घरेलू अर्थव्यवस्था वैश्विक वित्तीय संकट से बाहर निकल रही है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 13, 2012, 17:42

comments powered by Disqus