Last Updated: Thursday, December 22, 2011, 06:30
मुंबई: अर्थव्यवस्था में धीमी रफ्तार के बीच देश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी हे ग्रुप के सर्वे की मानें तो 2012 में सैलरी में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। ग्रुप के मुताबिक भारत में 2011 में सैलरी में 11 फीसदी तक औसत बढ़ोतरी हुई। 2012 में इसके 12 फीसदी होने की उम्मीद है।
सर्वे के मुताबिक, जूनियर या मिडिल लेवल ही नहीं, सीनियर मैनेजमेंट स्तर पर भी वेतन में अच्छा इजाफा हुआ। इस साल इसके 11-12 फीसदी रहने की उम्मीद है।
ग्रुप ने माना कि भारतीय कंपनियां ज्यादा टिकाऊ रही हैं। विदेशी कंपनियों के मुकाबले मंदी के दौरे में वे ज्यादा मजबूत रहीं। ग्रुप के मुताबिक, इंजीनियरिंग, सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में भर्तियों में इजाफा हो रहा है। सर्वे में भारत की 300 कंपनियां शामिल की गईं और 3 लाख 20 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के सैलरी डेटा का विश्लेषण किया गया।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 22, 2011, 12:00