पर्यटन क्षेत्र में 2.5 करोड़ नौकरियां: सहाय - Zee News हिंदी

पर्यटन क्षेत्र में 2.5 करोड़ नौकरियां: सहाय

नई दिल्ली : भारत के पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं की ओर ध्यान दिलाते हुए पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा है कि पर्यटन क्षेत्र में 2016 तक 2.5 करोड़ रोजगार पैदा करने की क्षमता है।

 

बर्लिन में आयोजित पर्यटन मेला आईटीबी में भारतीय पैवेलियन का उद्घाटन करने के बाद सहाय ने कहा, ‘भारत पर्यटन के लिए संभावनाओं से भरा बाजार है और देश ने 2016 तक पर्यटन क्षेत्र में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। अगर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाता है तो हम ढाई करोड़ अतिरिक्त नौकरियों का सृजन करने की स्थिति में होंगे।’

 

सहाय ने कहा कि पर्यटन दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक उद्योग बनकर उभरा है और यह आर्थिक विकास का एक प्रमुख इंजन है। ‘भारतीय पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2010 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 11.8 प्रतिशत बढ़ी।’ सहाय ने कहा कि उनका मंत्रालय 2012-13 में खुद ग्लोबल ट्रैवेल मार्ट इंडिया नाम से एक राष्ट्रीय पर्यटन मेले का आयोजन करेगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 9, 2012, 18:22

comments powered by Disqus