पाक का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार भारत : यूरोपीय संघ

पाक का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार भारत : यूरोपीय संघ

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में यूरोपीय संघ के राजदूत लार्स-गून्नर वाइजमार्क ने कहा है कि यूरोप नहीं बल्कि भारत को पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार होना चाहिए और इसी से इस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा। यूरोपीय संघ पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। दोनों के बीच व्यापार 8.2 अरब यूरो के बराबर है।

वाइजमार्क ने कहा, `लेकिन पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी यूरोपीय संघ को नहीं होना चाहिए, यह आपके पड़ोसी विशेष भारत होना चाहिए।` उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय आर्थिक एकीककरण यूरोपीय संघ के लिए प्राथमिकता है। वे यहां कल `निवेश व व्यापार बढ़ाने में प्रतिस्पर्धा की भूमिका` विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सुझाव दिया कि पीएमएल-एन की अगुवाई वाली नई सरकार को भारत के साथ व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए तथा वह पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रतिस्पर्धा कानूनों का कार्यान्वन करे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे पड़ोसी देश भारत के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने की मंशा रखते हैं ताकि देश की अर्थव्यवस्था को बल दिया जा सके। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 30, 2013, 16:49

comments powered by Disqus