Last Updated: Saturday, September 22, 2012, 14:12

विशाखापट्टनम : सरकार की पूर्व की ओर देखो नीति से पूर्वी बंदरगाहों से व्यापार को प्रोत्साहन मिल रहा है, विशेषकर आंध्र प्रदेश में। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डी पुरंदेश्वरी ने यह बात कही। उन्होंने यहां कहा कि ‘पूर्व की ओर देखो’ नीति की शुरुआत 1990 के शुरू में हुई थी। इससे से विश्व के समुद्री मार्ग के जरिये होने वाले व्यापार में देश के पूर्वी तट को महत्वपूर्ण स्थान मिला। इससे भारत का पूर्व और दक्षिणपूर्व एशिया से व्यापार बढ़ा है। पुरंदेश्वरी कल शाम यहां दो दिन के पूर्वी तट समुद्री कारोबार सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं।
समुद्री मार्ग के जरिये व्यापार को प्रोत्साहन के लिए और बुनियादी ढांचा बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वी प्रदेश विशेषकर पूर्वी तट के विभिन्न बंदरगाहों में अच्छी सुविधाएं हैं। यहां समुद्र के जरिये व्यापार बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं। विशाखापट्टनम से सांसद पुरंदेश्वरी ने बताया कि केंद्र ने आंध्र प्रदेश के लिए एक और बंदरगाह की मंजूरी दी है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, September 22, 2012, 14:12