Last Updated: Saturday, January 28, 2012, 05:56
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी अमेरिका के शिकागो की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर शनिवार सुबह रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वित्त मंत्री वैश्विक मामलों पर शिकागो की परिषद को सम्बोधित करेंगे।
शिकागो सम्मेलन में विश्वभर के 500 कारोबारी और अग्रणी कम्पनियों के प्रतिनिधि भाग रहे हैं।
वित्त मंत्री मुखर्जी के अन्य प्रमुख कार्यकलापों में शिकागो के कला संस्थान में स्वामी विवेकानंद स्मारक पट्टिका का अनावरण और भारत सरकार और शिकागो के कला संस्थान में टैगोर की चित्रकला प्रदशर्नी का उद्घाटन तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा दो समझौतों पर हस्ताक्षर शामिल हैं।
स्वामी विवेकानंद के जीवन में शिकागो का विशेष स्थान है, इसी स्थान पर उन्होंने 11 सितम्बर, 1893 को विश्व धर्म संसद के समक्ष स्मरणीय सम्बोधन किया जो भारत के सांस्कृतिक इतिहास का यह एक चमकता हुआ क्षण था।
केंद्रीय वित्त मंत्री की यात्रा के दौरान 'द इंडियन मिनिस्टरी ऑफ कल्चर विवेकानंद चेयर' के सृजन के लिए समझ्झौते पर हस्ताक्षर किए जाने की सम्भावना है।
मुखर्जी 28 जनवरी को विवेकानंद की हंस-प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इसे विश्व शिकागो संग्रहालय के सामने स्थापित किया जाएगा।
विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 150वीं वर्षगांठ मनाने के कार्यक्रम के अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, January 28, 2012, 11:26