बजट में प्रस्तावित नई आयकर तालिका - Zee News हिंदी

बजट में प्रस्तावित नई आयकर तालिका




ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: बजट में प्रस्तावित नई आयकर तालिका वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश वर्ष 2012-13 के आम बजट में प्रस्तावित व्यक्तिगत आयकर दरों के विभिन्न स्लैब इस प्रकार रखे गए हैं।

 

प्रणब मुखर्जी ने आयकर छूट की सीमा 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया है। आयकर स्लैब में भी बदलाव की घोषणा के तहत अब दो से पांच लाख रुपये पर 10 फीसद का कर लगेगा। पांच से दस लाख पर 20 प्रतिशत और 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 फीसद की दर से आयकर लगेगा। इससे पहले 1.80 लाख से 5 लाख रुपये तक आयकर की दर 10 फीसदी, 5 से 8 लाख रुपये की आय पर 20 प्रतिशत और 8 लाख रुपये से ऊपर की आय पर कर की दर 30 प्रतिशत थी। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष कर प्रस्तावों में रियायत से सरकारी खजाने को 4,500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। आम बजट में प्रस्तावित व्यक्तिगत आयकर दरों के विभिन्न स्लैब के दर इस प्रकार हैं-

 

नया टैक्स स्लैब

 

दो लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं
2 से पांच लाख पर- 10 फीसदी
5 से 10 लाख पर- 20 फीसदी
10 लाख से ऊपर- 30 फीसदी
कॉरपोरेट टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
वरिष्ठ नागरिकों को एडवांस रिटर्न भरने से छूट।
निश्चित बाह्य उधारी वस्तुओं पर टैक्स 20 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी।जमा
प्रतिभूति लेनदेन कर शेयर बाजार के आदेश के लिए 20% की कटौती।

 

सर्विस टैक्स

 

सर्विस टैक्स में 2 फीसदी इजाफा।
सर्विस टैक्स को 10 से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया।
सर्विस कर के दायरे से अब 17 सेवाएं मुक्त होंगी।
डायरेक्ट टैक्स में बदलाव से 45 बिलियन राजस्व का नुकसान।

 

कंपनियों के लिए प्रत्यक्ष कर

 

कंपनियों का सरचार्ज 7.5 से घटाकर 5 फीसदी किया गया।
छोटे करदाताओं के लिए नई इनकम टैक्स स्कीम सुगम लाई जाएगी।
न्यूनतम वैकल्पिक कर को 18 फीसदी से बढाकर 18.5 फीसदी किया गया।
डायरेक्ट टैक्स के प्रस्ताव से 11,500 करोड़ का नुकसान।

 

अप्रत्यक्ष कर

 

केंद्रीय उत्पाद शुक्ल का स्टैंडर्ड रेट 10 फीसदी बरकरार। CENVAT में कोई बदलाव नहीं।
130 वस्तुओं पर मामूली केंद्रीय उत्पाद शुल्क यानी एक फीसदी बढ़ाया गया। बेसिक फूड, ईंधन, महंगे रत्न, सोना-चांदी को इससे बाहर रखा गया
वैश्विक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कस्टम ड्यूटी की अधिकतम दर 10 फीसदी तक यथावत।
कृषि मशीनरी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 5 फीसदी से घटाकर 4.5 फीसदी किया गया।
सर्विस टैक्स के नए ढाचे में ,शराब परोसने वाले एसी रेस्टोरेंट,1 हजार प्रतिदिन के किराए वाले होटल,कुछ अस्पताल,पैथॉलाजिकल लैब शामिल।
घरेलू हवाई यात्रा में सर्विस टैक्स 50 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में 250 रुपये, उच्च श्रेणी में 10 फीसदी समान दर लागू।
प्रस्तावित उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क से 7,300 करोड़ शुद्ध लाभ का अनुमान।

विदेश में रखी संपत्ति और दो लाख रूपये से अधिक के सोने चांदी की खरीद की जानकारी आयकर विभाग को देना अनिवार्य होगा।

 

First Published: Saturday, March 17, 2012, 14:24

comments powered by Disqus