Last Updated: Friday, July 20, 2012, 17:04
मुंबई : कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार पर बिकवाली का जोर रहने के चलते सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 17158 और निफ्टी 38 अंक गिरकर 5205 पर बंद हुए।
एशियाई बाजारों में गिरावट की वजह से घरेलू बाजार भी कमजोरी के साथ खुले। सेल के विनिवेश और पावर उपकरणों पर आयात ड्यूटी बढ़ने की खबर भी बाजार में ज्यादा जोश नहीं भर पाई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मायूसी नजर आई।
एशियाई बाजारों में गिरावट के संकेतों की वजह से घरेलू बाजार भी लुढ़के। सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटा और निफ्टी 5200 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया।
एफएमसीजी, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में खरीदारी लौटने की वजह से बाजार निचले स्तरों से संभले। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट बनी रही।
यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत से घरेलू बाजारों को निराशा ही हाथ लगी। साथ ही, रीस्ट्रक्चर्ड कर्जों पर प्रोविजनिंग बढ़ाने के प्रस्ताव से बैंक शेयर लुढ़के, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 20, 2012, 17:04