ब्रिक्स देशों में भारत में अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी

ब्रिक्स देशों में भारत में अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक बढ़ी

नई दिल्ली : आर्थिक मंदी बरकरार रहने के बावजूद ब्रिक्स सदस्यों में भारत में पिछले एक साल में अरबपतियों की तादाद सबसे अधिक बढ़ी है और देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 7,850 हो गई। यह अध्ययन उन लोगों पर केंद्रित है जिनका निवल मूल्य 3 करोड़ डालर या इससे अधिक है। इन अरबपतियों की संपत्ति के आकलन में सार्वजनिक और निजी कंपनियों के शेयर, आवासीय और निवेश संपत्ति, कला संग्रह, विमान, नकदी और अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा भारत में विश्व भर में सबसे अधिक 1,250 महिला अरबपति हैं जिनकी संयुक्त संपत्ति 95 अरब डॉलर है।

वैश्विक स्तर पर संपत्ति संबंधी सूचना मुहैया कराने वाली कंपनी वेल्थ-एक्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7,850 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 935 अरब डालर है। वेल्थ-एक्स की रपट में कहा गया। भारत की जनसंख्या में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद भारत में ब्रिक्स के अन्य देशों के मुकाबले पिछले 12 महीने में सबसे अधिक 120 अरबपति जुड़े हैं। ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 11, 2013, 21:06

comments powered by Disqus