Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 21:05

वाशिंगटन : विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री बने कौशिक बसु ने उम्मीद जतायी है कि भारत 9 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेगा और यह जल्दी होगा। बसु हाल फिलहाल तक वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार थे।
यह पूछे जाने पर भारत कब 9 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर के रास्ते पर लौटेगा, उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इसमें बहुत समय नहीं लगेगा। यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं में 2014 तक उठापटक जारी रहेगा। इसीलिए तबतक उंची आर्थिक वृद्धि दर हासिल नहीं हो सकती। लेकिन उसके बाद यह संभव है।’’ वाल स्ट्रीट जर्नल को दिये साक्षात्कार में बसु ने कहा कि भारत का आर्थिक प्रदर्शन ए से जेड के पैमाने पर ‘बी-प्लस’ रहा है।
बसु का मुख्य आर्थिक सलाहकार का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो गया। उन्हें बुधवार को विश्व बैंक का मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया और एक अक्तूबर से कार्यभार संभालने वाले हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, September 6, 2012, 21:05