भारत की आर्थिक वृद्धि 2013 में 6.1 फीसदी रहेगी : UN संगठन

भारत की आर्थिक वृद्धि 2013 में 6.1 फीसदी रहेगी : UN संगठन

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने वर्ष 2013 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर की संभावना को घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है पर कहा है कि 2014 में निर्यात और निवेश में सुधार होगा। संयक्त राष्ट्र के एशिया एवं प्रशांत क्षेत्रीय आर्थिक सामाजिक आयोग (यूनएस्कैप) ने जून 2012 में अपनी अर्धवार्षिक रपट में वर्ष 2013 में भारत के सकल आर्थिक उत्पाद में सालाना आधार पर 7.2 फीसदी की वृद्धि की संभावना व्यक्त की थी। वर्ष 2012 में भारत के जीडीपी में 5.5 फीसदी की वृद्धि के अनुमान से बेहतर है।

आज यहां जारी ‘विश्व की आर्थिक स्थिति एवं संभावना-2013’ रपट में कहा गया है, ‘भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 2013 में 6.1 फीसदी रहेगी और निर्यात और पूंजी निवेश में बढ़ोतरी के मद्देनजर 2014 में यह 6.5 फीसदी रहेगी। निवेश की मांग मौद्रिक नीति में अनकूल बदलाव और कारोबारी भरोसा बढ़ने से बढ़ सकती है।’ यूएनएस्कैप के मुख्य अर्थशास्त्री नागेश कुमार ने आज कहा कि भारत में दीर्घकालिक स्तर पर विशाल संभावनाएं हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत और चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

रपट में कहा गया है कि 2012 में भारत की सालाना आर्थिक वृद्धि दर के घटकर 5.5 फीसदी रह जाने से स्पष्ट होता है कि मुद्रास्फीति के उच्च स्तर पर बरकरार रहने, राजकोषीय घाटे में बढ़ोतरी और राजनीतिक गतिरोध के कारण खपत और निवेश में कमी हुई है। इसमें कहा गया कि ये तत्व आर्थिक वृद्धि को अगले दो साल तक प्रभावित करते रहेंगे हालांकि इस दौरान स्थिति में आंशिक सुधार होने की उम्मीद है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 17, 2013, 21:05

comments powered by Disqus