Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 00:17

नई दिल्ली : डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने और शेयर बाजार में जारी उठा पटक से प्रभावित भारतीय अरबपतियों में रिलायंस इडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 19.3 अरब डॉलर के साथ सबसे रईस भारतीय हैं। चीन के शांगहाय शहर में मुख्यालय वाली बाजार अनुसंधान फर्म हुरून ने आज पहली बाजार भारत के बारे में अपनी ‘हारुन इंडिया रिच लिस्ट जारी की’। इसमें 100 धनाढ्य भारतीयों को रखा गया है। एक अरब डालर से अधिक की सम्पत्ति वाले भारतीयधनवानों की सूची में मुकेश अंबानी को पहला स्थान दिया गया है। सूची में 59 भारतीय एक अरब डालर या उससे अधिक की सम्पत्ति वाले हैं। रईसों की इस सूची में स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल को दूसरा स्थान दिया गया है और वह 16.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।
वहीं इस्पात क्षेत्र की प्रभावशाली उद्योगपति सावित्री जिंदल को भारत की सबसे धनवान महिला बताया गया है जिनके पास 5.6 अरब डालर की निजी दौलत है। बायकॉन की किरण मजूमदार शॉ को दूसरी सबसे धनवान महिला हैं और उनके पास 60 करोड़ डालर की संपत्ति है। हारून रिपोर्ट ने आज एक बयान में कहा कि इस सूची में स्थान पाने के लिए न्यूनतम आय 33 करोड़ डालर निर्धारित किया गया था। इस 100 की सूची में वर्ष के दौरान 52 अमीरों की सम्पत्ति का अवमूल्यन हुआ। इनमें से 21 की पूंजी एक चौथाई तक घटी।
रईसों की इस सूची में मित्तल के बाद क्रमश: सन फर्मास्युटिकल्स के दिलीप सांघवी (8.5 अरब डॉलर), इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की दिग्गज शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी के पालोनजी मिस्त्री (7.9 अरब डॉलर), एस्सार एनर्जी के शशि और रवि रूइया (7.2 अरब डॉलर) और गोदरेज समूह के आदी गोदरेज 96.9 अरब डॉलर) को इस स्थान दिया गया है। हारून रिपोर्ट के अध्यक्ष और मुख्य अनुसंधानकर्ता हुरून हूगवर्फ ने बयान में कहा, हरून इंडिया रिच लिस्ट में शामिल लोगों की जानकारियां आधुनिक भारत में हो रहे कारोबार को बताती हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 10, 2012, 21:22