‘भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि रही नरम’ - Zee News हिंदी

‘भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि रही नरम’

 

नई दिल्ली : देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले सप्ताह में थोड़ी नरम पड़ी और तीन महीने में पहली बार कुछ छंटनियां देखने को मिली। एक नई रिपोर्ट में एचएसबीसी सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स में यह दावा किया गया है। यह इंडेक्स फरवरी में घटकर 58 रह गया जो पूर्व महीने मे 56.5 था। इसमें कहा गया है कि नए आर्डर तथा बाजार धारणा में मजबूती के बावजूद इस इंडेक्स में नरमी देखने को मिली। इस इंडेक्स में 50 से अधिक का स्कोर क्षेत्र में वृद्धि दिखाता है जबकि उससे नीचे का आंकड़ा संकुचन का प्रतीक है।

 

एचएसबीसी के इस सर्वेक्षण के अनुसार विनिमार्ताओं द्वारा कुछ छंटनियों का संकेत मिलया है और कुल नियुक्तियों में भी मामूली कमी आई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दो महीनों में रोजगार स्तर में मामूली वृद्धि देखने को मिली थी।

एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट इंडेक्स जिसमें विनिर्माण तथा सेवा दोनों क्षेत्र हैं। यह इंडेक्स फरवरी में 57.8 रहा जो जो जनवरी में नौ महीने के उच्चतम स्तर 59.6 था। 

(एजेंसी)

First Published: Monday, March 5, 2012, 20:44

comments powered by Disqus