भारत में 7% वाषिर्क आर्थिक वृद्धि की संभावना:गोल्डमैन साक्स

भारत में 7% वाषिर्क आर्थिक वृद्धि की संभावना:गोल्डमैन साक्स

नई दिल्ली : अमेरिका के प्रतिष्ठित निवेश बैंक गोल्डमैन साक्स का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दीर्घकालिक रुप से औसतन सात प्रतिशत वाषिर्क की दर से वृद्धि करने की शक्ति है। हां, यदि आर्थिक नीतियों में सुधार तेजी से हों तो यह संभावना और बढ सकती है।

गोल्डमैन साक्स ने एक रपट में कहा ‘‘हालांकि हमारा मानना है कि फिलहाल अर्थव्यवस्था की वृद्धि की दीर्घकालिक संभावना सालाना सात फीसद की है और यदि सुधार प्रक्रिया गति पकड़ती है तो इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।’’ रपट में 2013 में भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि 6.5 फीसद रहने का अनुमान लगाया गया है जो 2014 में बढ़कर 7.2 फीसद और 2016 में 7.5 फीसद तक जा सकती है।

भारत वैश्विक वित्तीय संकट से पहले सालाना नौ फीसद की दर से वृद्धि दर्ज कर रहा था। 2008-09 में वृद्धि घटकर 6.7 फीसद रह गयी थी। गोल्डमैन साक्स ने हाल में हुए सुधार की पहलों की प्रशंसा की और कहा कि भारती की वृद्धि की संभावनाओं को वास्तविक रूप देने में सुधार की प्रमुख भूमिका होगी।

इस निवेश बैंक के अनुसार हाल के दिनों में भारत सरकार ने खुदरा व विमानन क्षेत्र में निदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी की व्यवस्था और उदार बनाने और डीजल की कीमतों पर से नियंत्रण आंशिक तौर पर खत्म करने समेत कई सुधारवादी कदम उठाए हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 6, 2013, 22:28

comments powered by Disqus