भारत-श्रीलंका व्यापार 2016 तक 10 अरब डॉलर का

भारत-श्रीलंका व्यापार 2016 तक 10 अरब डॉलर का

नई दिल्ली : शुल्क दरों में परस्पर कमी कर भारत-श्रीलंका व्यापार 2016 तक दोगुना बढ़कर 10 अरब डालर तक पहुंचाया जा सकता है।

भारत में श्रीलंका के आयुक्त प्रसाद करियावसम ने पीएचडी चेंबर के एक समारोह में कहा ‘‘हमारा लक्ष्य है 2016 तक द्विपक्षीय व्यापार को 10 अरब डालर तक ले जाना। करियावसम ने कहा कि लेकिन इसके लिए हमें दोनों तरफ उदारीकृत शुल्क प्रणाली को उदार बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत में गैर-शुल्क बाधाएं हैं वहीं श्रीलंका में भी कुछ शुल्क संबंधी अड़चनें हैं। इसलिए ऐसी चीजों इस तरह दूर करनी होंगी कि दोनों देशों के बीच व्यापार ज्यादा संतुलित हो। दोनों देशों के बीच व्यापार 2012 में चार अरब डालर का था।

भारत श्रीलंका को जिन चीजों का निर्यात करता उनमें वाहन के कल-पुर्जे, अनाज, कृषि व कागज से जुड़े उत्पाद शामिल हैं वहीं वह श्रीलंका से मसालों और कपड़ों का आयात करता है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 8, 2013, 15:09

comments powered by Disqus