भारत से सुलह को WTO की शरण में यूएस - Zee News हिंदी

भारत से सुलह को WTO की शरण में यूएस

वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने उन दावों पर फैसले के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से विवाद समाधान पैनल बनाने की आज गुहार लगाई है जिसमें कहा गया था कि विभिन्न अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात पर भारतीय प्रतिबंध भेदभावपूर्ण है।

 

भारत के साथ इस विवाद पर वार्ता असफल रहने के बाद अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ का दरवाजा खटखटाया।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी किसानों को भारत जैसा विश्वसनीय बाजार मिले।  (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 12, 2012, 17:34

comments powered by Disqus