मामूली गिरावट के साथ खुले बाजार - Zee News हिंदी

मामूली गिरावट के साथ खुले बाजार

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार के दिन मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 15.84 अंकों की गिरावट के साथ 15715.81 पर जबकि निफ्टी 1.10 अंकों की गिरावट के साथ 4707.55 पर खुला।

 

सुबह करीब 9.30 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज  का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.72 अंकों की गिरावट के साथ 15658.25 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.85 अंकों की गिरावट के साथ 4695.60 पर कारोबार कर रहा था।

 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 24, 2011, 09:47

comments powered by Disqus