मारुति के बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में उतरी गुड़गांव यूनियन।Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Gurgaon, Maruti Manesar unit

मारुति के बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में उतरी गुड़गांव यूनियन

मारुति के बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में उतरी गुड़गांव यूनियननई दिल्ली : देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की गुड़गांव यूनियन ने मानेसर इकाई के बर्खास्त कर्मचारियों का समर्थन किया है। मानेसर के बख्रास्त कर्मचारी अपनी बहाली की मांग को लेकर दो दिन भी भूख हड़ताल पर जा रहे हैं।

मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने कहा, मानेसर के बर्खास्त कर्मचारी 7 और 8 नवंबर को भूख हड़ताल करेंगे। हालांकि, भूख हड़ताल में हम शामिल नहीं होंगे, लेकिन उनके द्वारा आयोजित विरोध रैली में शामिल होकर अपना समर्थन देंगे। मानेसर कारखाने में 18 जुलाई की हिंसा की घटना के बाद कंपनी ने 546 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस हिंसा में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 149 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मारुति सुजुकी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

चूंकि यूनियन के नेता जेल में है, इसलिए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन की अगुवाई के लिए सात सदस्यीय अस्थायी समिति बनाई है। समिति के एक सदस्य इमाम खान ने कहा, हम अपनी बहाली और घटना की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। इसके अलावा मारी मांग है कि हमारे गिरफ्तार साथियों को रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि गुड़गांव डीसी अदालत में कल और परसों भूख हड़ताल की जाएगी। खान ने दावा किया, गुरुवार को हम विरोध रैली आयोजित करेंगे जिसमें गुड़गांव मानेसर की कर्मचारी यूनियनों के अलावा केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के नेता भी शामिल होंगे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 6, 2012, 16:31

comments powered by Disqus