Last Updated: Friday, June 14, 2013, 15:28
ज़ी मीडिया ब्यूरोमुंबई: मुंबई पुलिस अफसरों के सैलरी एकाउंट हैक कर विदेशों से पैसे निकाले जाने का मामला सामने आया है। ये सभी अकाउंट विदेशों में बैठकर हैक किए गए। इतना ही नहीं अकाउंट हैक कर लाखों रुपए निकालने का मामला भी सामने आया है।
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि अकाउंट से क्लोनिंग कर पैसे निकले गए है। जानकारी के मुताबिक यह पैसे देश में नहीं बल्कि देश से बाहर बैठे हैकरों ने निकले हैं। इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस एक्सिस बैंक के खाते की क्लोनिंग मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। मुंबई पुलिस का खाता भी इसी बैंक में है। बैंक ने भी मुंबई पुलिस से मदद मांगी है।
First Published: Friday, June 14, 2013, 15:00