मूल्य वर्धित सेवाओं को एयरटेल का नया पोर्टल

मूल्य वर्धित सेवाओं को एयरटेल का नया पोर्टल

मूल्य वर्धित सेवाओं को एयरटेल का नया पोर्टल नई दिल्ली : भारती एयरटेल ने सोमवार को मूल्य वर्धित सेवाओं की जानकारी देने वाला ‘आवाज आधारित निदान पोर्टल’ की शुरुआत की। इस निदान को सक्रिय करके स्थानीय भाषाओं में कृषि, आध्यात्म, नौकरी, मनोरंजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की नवीनतम सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आवाज आधारित सोल्यूशन पोर्टल ‘अपनी चौपाल’ को ग्रामीण एवं अर्ध शहरी क्षेत्र के बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। देश भर के उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 58080 पर इस मूल्य वर्धित सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (दिल्ली एवं राजधानी क्षेत्र) रोहित गोठी ने कहा, ‘हम ‘अपना चौपाल’ जैसी मूल्य वर्धित सेवा शुरू करके बहुत खुश हैं। कंपनी के उपभोक्ता 58080 टोल फ्री नंबर पर डॉयल करके इस सेवा को सक्रिय कर सकते हैं।’

इस सेवा के माध्यम से उपभोक्ता कृषि तकनीक सीखने के अलावा मंडी भाव और सरकारी क्षेत्र की नौकरियों के अलावा मनोरंजन आदि सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 4, 2013, 16:10

comments powered by Disqus