Last Updated: Monday, April 22, 2013, 09:21

लंदन : भारत के दिग्गज उद्योगपति बंधु मुकेश और अनिल अंबानी संयुक्त रूप से दुनिया के 20 धनाढ़्यों की सूची में शामिल हैं। दोनों भाई सूची में 20वें स्थान पर हैं।
संडे टाइम्स में प्रकाशित धनवानों की सूची, 2013 में दोनों भाइयों को पेट्रोरसायन श्रेणी में रखा गया है और उनकी संयुक्त संपत्ति 17 अरब पौंड आंकी गयी है जबकि पिछले वर्ष उनकी संपत्ति 19 अरब पौंड थी। दोनों भाइयों का हालांकि, भारत में अलग-अलग कारोबार है।
11 अरब पौंड की संपत्ति के साथ हिंदुजा समूह के श्रीचंद तथा गोपीचंद हिंदुजा सूची में 47वें स्थान पर हैं। पिछले साल उनकी संपत्ति 9 अरब पौंड आंकी गयी थी।
वालमार्ट नाम से सुपरमार्केट चलाने वाला अमेरिका का वालटन परिवार 90 अरब पौंड की संपत्ति के साथ धनवानों की सूची में पहले स्थान पर है। पिछले वर्ष उनकी संपत्ति 51 अरब पौंड थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 22, 2013, 09:21