Last Updated: Monday, January 23, 2012, 09:21
वाटरलू/नई दिल्ली : ब्लैकबेरी स्मार्टफोन की विनिर्माता रिसर्च इन मोशन (रिम) ने थॉर्सटन हींस को कंपनी का नया अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।
रिम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की उत्तराधिकार योजना को तत्काल लागू करने के सुझाव के तक हींस को सर्वसम्मति से कंपनी का अध्यक्ष एवं सीईओ चुना गया। इसके अलावा हींस को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है।
हींस दिसंबर, 2007 में सीमंस कम्युनिकेशंयस समूह से रिम में उपाध्यक्ष (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) के रूप में शामिल हुए थे। अगस्त, 2011 को उन्हें मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) उत्पाद एवं बिक्री बनाया गया। रिम ने इसके साथ ही कंपनी के पूर्व सह चेयरमैन एवं सह सीईओ माइक लाजारिदिस को रिम बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।
(एजेंसी)
First Published: Monday, January 23, 2012, 14:51