रीबॉक के पूर्व एमडी, सीओओ समेत 5 गिरफ्तार

रीबॉक के पूर्व एमडी, सीओओ समेत 5 गिरफ्तार

गुड़गांव : रीबॉक इंडिया के बर्खास्त प्रबंध निदेश सुभिन्दर सिंह तथा पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) विष्णु भगत को तीन अन्य लोगों के साथ आज गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों को कंपनी में 870 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त भूपिन्दर सिंह ने बताया कि सिंह, प्रेम के साथ संजय मिश्र, प्रशांत भटनागर तथा सुरक्षित भट्ट को गिरफ्तार किया गया है और इन सभी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से इन्हें हिरासत में लिये जाने का अनुरोध किया जाएगा। सिंह के नेतृत्व में ही मामले की जांच हो रही है। सुभिन्दर सिंह तथा भट्ट पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश तथा अन्य आरोप लगे हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 20, 2012, 00:17

comments powered by Disqus