Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 17:43
लंदन : टाटा समूह के लैंड रोवर ब्रांड ने आज कहा कि उसने रेसिंग वाहन बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी बाउलर के साथ गठजोड़ किया है जिसके तहत वह बाउलर को प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करेगी व उसके उत्पादों की मिलकर ब्रांडिंग करेगी।
लैंड रोवर ने एक बयान में कहा, ‘लैंड रोवर और बाउलर एक ब्रांड साझीदारी के लिए सहमत हुई हैं। समझौते के मुताबिक, बाउलर की प्रतिस्पर्धा कारों पर स्टीकर लगे होंगे जिन पर लिखा होगा पावर्ड बाई लैंड रोवर। बाउलर लैंड रोवर की पावर ट्रेन व चेसिस इंजीनियरिंग से भी लाभान्वित होगी।’ (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 21, 2012, 17:43