शांघाई में 72 घंटे का वीजा मुक्त प्रवेश, भारतीयों को यह सुविधा नहीं

शांघाई में 72 घंटे का वीजा मुक्त प्रवेश, भारतीयों को यह सुविधा नहीं

बीजिंग : चीन के सबसे बड़े शहर शांघाई में विदेशी पर्यटकों को बिना वीजा के 72 घंटे घूमने ठहरने की छूट देने की तैयारी है। यह सुविधा देश की राजधानी बीजिंग में पहले से ही लागू है। भारत और पाकिस्तान समेत चीन के पड़ोसी देशों के नागरिकों को यह सुविधा नहीं होगी।

चीन के सरकारी अखबार चायना डेली के मुताबिक शांघाई को उम्मीद है कि इस पहल से वैश्विक पर्यटकों पसंदीदा जगह में उसकी ख्याति बढ़ेगी। इस प्रस्ताव के तहत एक जनवरी से पर्यटकों को तीन दिन तक बिना वीजा शहर वक्त गुजारने का मौका मिलेगा।

शांघाई की नगरपालिका ने कल कहा कि नए साल की शुरूआत के मौके पर 45 देशों के नागरिकों को शहर के प्रशासनिक इलाकों में 72 घंटे गुजारने का मौका दिया जाएगा। शहर में 32 देशों के नागरिकों को दो दिन तक वीजा-मुक्त पड़ाव की सुविधा पहले से थी।

विश्लेषकों का मानना है कि एक दिन का अतिरिक्त समय पर्यटन को बल प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 10, 2012, 14:31

comments powered by Disqus