सबसे धनी कारोबारी हैं मुकेश अंबानी - Zee News हिंदी

सबसे धनी कारोबारी हैं मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: भारत के नामचीत कारोबारी मुकेश अबांनी चौथी बार देश के सबसे धनी उद्योगपति चुने गए हैं। फोर्ब्स ने 100 अरबपतियों की सूची जारी की है।

 

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल को रखा गया है। सूची में तीसरे स्थान पर विप्रो के चेयरमैन अजीज प्रेमजी हैं। टॉप टेन की सूची में अनिल अबंनी का नाम नहीं है। सूची में उनका स्थान 13 वें स्थान पर है। सावित्री जिंदल सबसे अमीर महिला चुनी गई है। सूची में उन्हें पांचवे स्थान पर रखा गया है।

 

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक मंदी के कारण अरबपतियों की कमाई में काफी कमी आई है। रूपये में कमजोरी और दलाल स्ट्रीट में कमजोरी के कारण 100 अरबपतियों की कुल संपत्ति में 20 फीसदी की कमी आई है। एक साल पहले 100 अरबपतियों की कुल संपत्ति 300 बिलियन डॉलर थी जो अब 241 बिलियन डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 22.6 बिलियन डॉलर है। उनकी संपत्ति में 4.4 बिलियन डॉलर की कमी हुई है।

 

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की 7.4 बिलियन डॉलर की कमी आई है। लक्ष्मी निवास मित्तल की संपत्ति 6.9 बिलियन डॉलर कम हुई है। उनकी कुल संपत्ति 19.2 बिलियन डॉलर है। फॉर्ब्स की सूची में इस बार 14 नए अरबपतियों के नाम शामिल हैं। इंडिगो के राहुल भाटिया को सूची में 51 वें स्थान पर रखा गया है। आनंद महिंद्रा को पहली बार सूची में शामिल किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 28, 2011, 09:41

comments powered by Disqus