Last Updated: Monday, March 25, 2013, 20:47
मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति ने सरकार को साइप्रस पर बकाया 3.2 अरब डालर के ऋण का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया है। रूस साइप्रस के संकट को लेकर चिंतित है क्योंकि रूसी नागरिकों की साइप्रस के बैंकों में 26 अरब डालर की राशि जमा है।
रूस की समाचार एजेंसियों ने आज पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के हवाले से यह समाचार दिया। उनके अनुसार राष्ट्रपति ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह 2011 में दिए गए रिण के पुनर्गठन की शतेर्ं तय करें। उल्लेखनीय है कि साइप्रस के वित्तमंत्री पिछले सप्ताह रूस आए थे। (एजेंसी)
First Published: Monday, March 25, 2013, 20:47