सिटीग्रुप ने किया 985 करोड़ का प्रोपर्टी डील - Zee News हिंदी

सिटीग्रुप ने किया 985 करोड़ का प्रोपर्टी डील

मुंबई : दुनिया के प्रमुख बैंक सिटीग्रुप ने प्रस्तावित फर्स्ट इंटरनेशनल फिनांसियल सेंटर की छह मंजिलों को खरीदने का सौदा 985 करोड़ रुपए में किया है। इसे हाल के वर्षों में देश में अपनी तरह का सबसे बड़ा जायदाद सौदा बताया जा रहा है। यह सेंटर बांद्रा कुर्ला कांपलेक्स में बन रहा है और सिटीग्रुप यहां अपना मुख्यालय बनाएगा।

 

अधिकारियों के अनुसार सिटीग्रुप की कंपनी सिटीबैंक एनए तथा सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स ने 12 मंजिला सेंटर में 2,97,000 वर्गफीट जगह खरीदने के लिए सौदा किया है। यह जगह इसकी छह मंजिले हैं। सौदा 985 करोड़ रुपए का है। कंपनी अपने भारतीय मुख्यालयों को इस नए भवन में स्थानांतरित करेगी जो इसके मौजूदा मुख्यालय सिटीग्रुप सेंटर से अधिक दूर नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 25, 2012, 23:30

comments powered by Disqus