सितंबर में सेवा क्षेत्र का निर्यात 6.3 फीसदी बढ़ा

सितंबर में सेवा क्षेत्र का निर्यात 6.3 फीसदी बढ़ा

मुंबई: देश का सेवा क्षेत्र का निर्यात सितंबर माह में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 11.94 अरब डालर (65,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसी महीने में सेवा क्षेत्र का निर्यात 11.23 अरब डालर रहा था।

हालांकि माह के दौरान सेवाओं का आयात 9.6 प्रतिशत घटकर 6.14 अरब डालर पर आ गया है, जो पिछले साल इसी महीने में 6.79 अरब डालर रहा था।

देश के सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है। अप्रैल से सितंबर की अवधि में सेवा क्षेत्र का निर्यात 67.74 अरब डालर रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले छह माह में सेवाओं का आयात 39.74 अरब डालर रहा। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 16, 2012, 13:16

comments powered by Disqus